Home बिहार गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी
बिहारराज्य

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

Share
Priyanka Kumari, daughter of the Tetia-Bambar block, to be awarded a gold medal.
Share

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका कुमारी बिहार के राज्यपाल के हाथों मुंगेर यूनिवर्सिटी के तीसरे कन्वोकेशन में आगामी 3 जुलाई को मुंगेर में गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी। प्रियंका कुमारी ने मुंगेर यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। प्रियंका कुमारी मुंगेर शहर की नहीं बल्कि टेटिया- बम्बर में जन्मी पली बढ़ी एवं जगरनाथ उच्च विद्यालय से पढ़ी एक होनहार लड़की रही है। वह टेटिया बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की रहने वाली है। प्रियंका कुमारी को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के हाथ से गोल्ड मैडल मिलना तय हुआ है। आगामी तीन जुलाई को मुंगेर यूनिवर्सिटी के तीसरे कन्वोकेशन कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी टॉपर को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें टेटिया -बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी को मास्टर ऑफ आर्ट (इंडियन वोकल म्यूजिक) टॉपर के रूप में गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लड़कियों में जोश है। गांव में अब प्रियंका कुमारी के गोल्ड मैडलिस्ट बनने को लेकर चर्चा जोरो पर है। प्रियंका कुमारी के लिए 2026 का साल सफलताओं भरा है। वह एक सामान्य परिवार से आती हैं, जब गोल्ड मैडल मिलने की सूचना मिली तो उसके प्रखंड के लोगों ने खुशियां मनाना शुरू किया। गांव के साधारण बेटी ने असाधारण तरीके से मुंगेर यूनिवर्सिटी टॉप किया है, उनके गांव तिलकारी में खुशी का माहौल है। प्रियंका के परिजन बताते हैं कि वह लगातार मेहनत कर रही थीं। मुंगेर यूनिवर्सिटी टॉपर प्रियंका कुमारी का भी मानना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्रियंका कुमारी बड़ी ही निडरता से अपनी सफलता का श्रेय टेटिया – बम्बर की धरती के लाल अंतरराष्ट्रीय कलाकार हीरो राजन कुमार को देती हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में लोकतंत्र की शिक्षा एवं छात्र परिषद चुनाव का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के...

मोहर्रम को लेकर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

धनबाद (झारखंड) : मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस...

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद (झारखंड) : धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार...

28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

धनबाद (झारखंड) : पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून...