Home झारखण्ड विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झारखण्डराज्य

विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Share

नि:शुल्क आवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत पेलेसमेंट, रोजगार की दी गई जानकारी

धनबाद । मंगलवार को जिला स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन श्री टेक्नोलॉजी इंडिया एलएलपी, कौशल केंद्र धनबाद में आनन्द कुमार, जिला कौशल पदाधिकारी, प्रशुन कौशिक सहायक नगर आयुक्त, शन्नी कुमार सहायक नगर आयुक्त, देवेश कुमार जिला परियोजना सहायक एवं चंद्रशेखर राव सी.ई.ओ श्री टेक्नोलॉजी इंडिया एलएलपी कौशल केंद्र धनबाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम आनंद कुमार जिला कौशल पदाधिकारी धनबाद के द्वारा भाषण दिया गया एवं कौशल केंद्र में आयु- 18 से 35 वर्ष तक के युवक/ युवतियों को नि:शुल्क आवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत पेलेसमेंट, रोजगार इत्यादि उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में सभी प्रक्षिणार्थियों को विस्तार से अवगत कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया एवं विभिन्न विधाओं/ ट्रेड में प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिला कौशल पदाधिकारी, धनबाद के निर्देशन में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया गया एवं साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से समस्त प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं को भी जोड़ा गया एवं राज्य स्तरीय ऑफर लेटर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में जोड़कर प्रशिक्षण पा रहे युवा साथियों को प्रोत्साहित किया गया।

जिला स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस के कार्यक्रम में आनन्द कुमार, जिला कौशल पदाधिकारी।धनबाद के अतिरिक्त देवेश कुमार, चंद्रशेखर राव, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं विभिन्न सेवा प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं के सभी सेंटर मैनेजर, ट्रेनर एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles