Home बिहार ‘सेवा पर्व’ के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
बिहारराज्य

‘सेवा पर्व’ के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

Share
Share

मोतिहारी । ‘सेवा पर्व’ के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इस वर्ष सरकार के द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “सेवा पर्व” (एक पेड़ मां के नाम) मनाने का फैसला लिया है, जिसमें मोतिहारी वन प्रमण्डल के द्वारा इस अवधि के दौरान 10,000 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधा लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया गया कि आज की परिस्थिति में जहाँ चारो तरह वातावरण प्रदुषित हो रही है एवं जलवायु परिवर्तन भी हो रहा है। धरती को बचाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधें को लगाकर इस धरा को अधिक से अधिक हरियाली बनाये एवं जलवायु परिवर्तन एवं अन्य पर्यावरणीय दुष्प्रभाव से धरती को बचायें।
इस कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध वर्ग, एन०जी०ओ०, स्कुल कॉलेज के छात्र-छात्रायें एवं अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा की अलग-अलग जगह पर पौधे लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा (1) भीमलपुर, (2) राधिका देवी रघुनाथ राम प्राथमिक विद्यालय, राजापुर (3) उत्कमिक माध्यमिक +2 विद्यालय, राजापुर मठिया में कुल 1000 पौधे लगाये गये।
इस अवसर पर वन प्रमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी के द्वारा भी जल-जीवन-हरियाली के तहत पर्यावरण को बचाये रखने हेतु अधिक से अधिक पौधें लगाने पर जोर दिया जिससे जिले के हर तरह हरियाली हो। वन विभाग के द्वारा 02 स्कूल में भी बच्चों के साथ कार्यक्रम मनाया, जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सकें। बच्चें भी पौधारोपण करके काफी उत्साहित दिखे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...