Home झारखण्ड दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित – सिविल सर्जन
झारखण्डराज्य

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित – सिविल सर्जन

Share
Protect the future generation from polio by administering 'two drops of life' – Civil Surgeon
Share

28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

उपायुक्त करेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से अभियान का शुभारंभ

धनबाद (झारखंड) : पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मीडिया को अभियान की पूरी जानकारी देने के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सिविल सर्जन कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने आम जनों से अपील की हैं कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पोलियो से सुरक्षित करें। बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरक्षण की कमी के कारण पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। बताया कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में पोलियो के रोगी मिल रहे हैं। इसलिए हर माता-पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक 0 से 5 साल के 4,24,729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 28 जून को बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा 28 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से प्रातः 08 बजे किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

पत्रकार वार्ता में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

SIR 2026 की सफलता को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की सफलता को लेकर...

पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

धनबाद (झारखंड) : इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम...

नदी किनारे खनन या ओबी डंप होने पर सीओ, थाना प्रभारी जवाबदेह होंगे

धनबाद (झारखंड) : जिले से गुजरने वाली जमुनिया, कतरी एवं दामोदर नदी...

शांतिपूर्ण, सौहार्द और भाईचारे के साथ बड़की बौआ में मुहर्रम मनाया गया

जुलूस में शामिल हुए सभी समुदाय के लोग, खिलाड़ियों ने दिखाए एक...