Home झारखण्ड घरेलु बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव अमानवीय : अन्नावादी पार्टी
झारखण्डराज्य

घरेलु बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव अमानवीय : अन्नावादी पार्टी

Share
Share

बिजली दर बढ़ोतरी नियामक आयोग से नहीं संसद व विधानसभा से पारित हो

रांची । जेबीवीएनएल द्वारा बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजे जाने का अन्नावादी इंसाफ पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है।पार्टी के केंद्रीय संयोजक अधिवक्ता कफ़ीलूर रहमान ने कहा की यदि इस प्रकार बिजली दरों में बढ़ोतरी होती है,तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा।पहले ही जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।ऐसे में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलु बिजली दर बढ़ाना बिल्कुल अनुचित व अमानवीय है।जनता इसे और बर्दास्त नहीं करेगी।नियामक आयोग को बिजली दर बढ़ोतरी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले केंद्र अथवा झारखण्ड सरकार को संसद एवं विधानसभा से प्रस्ताव पारित करानी चाहिए।अधिवक्ता रहमान ने यह भी कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन की मार से देश की जनता अब तक आर्थिक रूप से उभर नहीं पाई है। इसलिए घरेलु बिजली चार सौ यूनिट तक प्रति माह सभी देशवासियो को मुफ्त उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिसके लिए सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने की जरुरत हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...