Home झारखण्ड जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026
झारखण्डराज्य

जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026

Share
Share

धनबाद । बुधवार को जय धरती मां फाउंडेशन में खुशी की लहर दौड़ गई। जब यह पता चला कि जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद को शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में धनबाद जिले में विशिष्ट कार्य करने हेतु 26 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय इंटरनेशनल सेंटर जयपुर राजस्थान में राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो कि जय धरती मां फाउंडेशन के विशिष्ट इकाई संकल्प एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में गरीब छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए विशेष कार्य कर रही है एवं पर्यावरण के क्षेत्र में एक करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखते हुए अपने कार्य में अग्रसर है। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले संस्था के संस्थापक रवि कुमार निषाद को संस्था के सह संस्थापक रंजीत कुमार, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, नेहरू बालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या पूर्णिमा सिंह, धनबाद सेंट जेवियर के पूर्व प्रधानाध्यापिका वीणा सिन्हा, विनोद ग्राम विकास केंद्र के अध्यक्ष शंकर किशोर महतो, बोकारो इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के निदेशक राज गोस्वामी, कौशल्या देवी डॉ प्रिया ,डॉ राजकुमार, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...