Home झारखण्ड दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में बाइक से किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखण्डराज्य

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में बाइक से किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share
Share

धनबाद । दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बाइक से जिले का फ्लैग मार्च निकाला।

एसएसपी के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान बाइक पर सवार होकर रैली के रूप में पूरे जिले का भ्रमण करते हुए निकले। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का संदेश देना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।

बाइक फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की स्थिति का भी जायजा लिया।

फ्लैग मार्च की शुरुवात पुलिस लाइन से हुई जिसके बाद काफिला स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, धैया, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, चीरागोड़ा रोड, बरमसिया, मनईटांड, टेम्पल रोड, पुराना बाजार, बैंक मोड़, धनसार, झरिया, इंदिरा चौक, कतरास मोड़, केंदुआ, लोयाबाद, सिजुआ, जोगता, कतरास बाजार, बाघमारा, सोनारडीह, तेतुलमारी, शक्ति चौक, विनोद बिहारी चौक, पांडरपाला, आरा मोड़, वासेपुर, नया बाजार, श्रमिक चौक, पूजा टाकीज, कचहरी रोड होकर गुजरा।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल हर स्तर पर सक्रिय रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि त्योहार को शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आइपीएस राघवेंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में पुलिस जवान व पदाधिकारीगण शामिल रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...