Home झारखण्ड वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर ‘बलिदान दिवस सम्मान समारोह’ आयोजित।
झारखण्डराज्य

वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर ‘बलिदान दिवस सम्मान समारोह’ आयोजित।

Share
‘Sacrifice Day Honor Ceremony’ organized on the martyrdom day of Veer Kunwar Singh.
Share

रांची । अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के तत्वावधान में वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर “बलिदान दिवस सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। जो संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि के साथ हुई,जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष बिनय सिंह ने की। इस अवसर पर चिकित्सा, विधि और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई लोगों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए एकता और राष्ट्रभक्ति पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीराम सिंह, रंजन सिंह, संतोष सिंह, अविनाश सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जबकि,अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के द्वारा की गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...