Home झारखण्ड समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने बिरसा उच्च विद्यालय में किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
झारखण्डराज्य

समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने बिरसा उच्च विद्यालय में किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सैकड़ों बालिकाओं ने बनाये मनमोहक चित्र

राँची । मंगलवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बिरसा उच्च विद्यालय कांके में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 06 से कक्षा 10 से सैकड़ों बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से कई मनमोहक चित्र बनाकर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेविका पिया बर्मन, नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रुकसाना परवीन, जवाना मिंज, सुभाष मिश्रा, चंदा सरिता एक्का, राजेश कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम :

सीनियर वर्ग

प्रथम – गीता गाड़ी (कक्षा 10)
द्वितीय -पूजा उरांव (कक्षा 09)
तृतीय -अनु सिंह ( कक्षा 09)

जूनियर वर्ग
प्रथम -आकृति सोरेन कक्षा 08
द्वितीय – सुनेहा कुमारी कक्षा08
तृतीय -सुष्मिता लकड़ा 07

यह जानकारी अमन ने दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...