Home झारखण्ड सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर, वृद्धा आश्रम, चाइल्ड लाइन का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर, वृद्धा आश्रम, चाइल्ड लाइन का निरीक्षण

Share
Share

सबलपुर वृद्धा आश्रम में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने का दिया निर्देश

धनबाद । महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार का धनबाद में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम सचिव ने वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया। वहां के कर्मियों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात दिव्यांगों के लिए संचालित पहला कदम विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां के शिक्षकों एवं बच्चों के साथ उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाने के लिए पदाधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सचिव को राखी भी बांधी।

भ्रमण की अगली कड़ी में सचिव सबलपुर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धा आश्रम में जिन वृद्धों का आधार कार्ड नहीं बना है उनका कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि आधार कार्ड बन जाने से उनको पेंशन का लाभ दिलाया जा सकेगा।

इसके बाद सचिव ने बालिका गृह एवं हॉफवे गृह का भी भ्रमण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, विशंभर कुमार पोद्दार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संचित भगत, विमला कुमारी, आनंद कुमार व अन्य लोग भी इस मौके पर मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles