Home झारखण्ड डीपीएस हजारीबाग के शौर्य गुप्ता 98.4% अंकों के साथ रहे अव्वल।
झारखण्डराज्य

डीपीएस हजारीबाग के शौर्य गुप्ता 98.4% अंकों के साथ रहे अव्वल।

Share
Shaurya Gupta of DPS Hazaribagh topped with 98.4% marks.
Share

हजारीबाग। हजारीबाग के शंकरपुर, बड़कागांव रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को दोहराते हुए शानदार सफलता हासिल की है। बुधवार को घोषित नतीजों में विद्यालय के तीसरे बैच के विद्यार्थियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जिले में अपनी श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शिरकत की थी और गौरव की बात यह रही कि सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित कर यह प्रमाणित कर दिया कि डीपीएस न केवल विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना बल्कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी केंद्र है। विद्यालय का कुल औसत परिणाम 82.7 प्रतिशत रहा, जो इसकी शैक्षणिक सुदृढ़ता को दर्शाता है।

मेधा सूची में शौर्य गुप्ता ने 98.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनके बाद ऋषभ वर्मा ने 97.2% के साथ द्वितीय और सौम्या प्रभात ने 96.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में हिताक्षा तिवारी (96.6%), आराध्या कुमारी (96%), पृथ्वी सागर एवं समृद्धि कुमारी (95.8%), अर्शी आशिया (95.6%), अनुष्का वर्मा एवं सिया रानी (95.4%), तेजस्विनी सिंह एवं पलक सिन्हा (94.8%), हर्षिता चौधरी (94.2%) तथा अनुराग सिंह एवं स्नेहा सचदेव ने 94% अंक पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अंकों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि विद्यालय के 49 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 55 विद्यार्थियों ने 80% से 90% के बीच तथा 38 विद्यार्थियों ने 70% से 80% के मध्य अंक प्राप्त किए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...