Home झारखण्ड दुकानदार से हो चुकी हैं छिनतई,अब ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी।
झारखण्डराज्य

दुकानदार से हो चुकी हैं छिनतई,अब ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी।

Share
Share

धनबाद : बाघमारा अनुमंडल के महुदा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना हुई।चोरों ने महुदा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर धनबाद – बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर और ग्रिल गेट काटकर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिये।
चोरी की घटना को लेकर दुकान के पीछे रहने वाली कुंती देवी ने बताया कि रात में आवाज सुनकर जब उनकी नींद खुली, तो दो चोर उनके घर में घुस आये और भय दिखाते हुए चाकू की नोक पर उनके पुत्र को चोरों ने अपने कब्जे में ले लिया।जबकि, एक अन्य चोर दरवाजे पर निगरानी करता रहा और इसी क्रम में सामने स्थित सोना-चांदी की दुकान में चोरी की वारदात को किया गया।रात में ही महुदा पुलिस और दुकानदार को इसकी सूचना दी गई।

दुकानदार अमित कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, तो पुलिस ने फिलहाल दुकान नहीं खोलने का निर्देश दिया। दुकानदार के अनुसार करीब 2 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने के जेवरात, रिपेयरिंग से संबंधित सामान और सीसीटीवी का डीवीआर सहित लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है।उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उनके साथ छिनतई की घटना हो चुकी हैं और आसपास की दुकानों में भी चोरी की वारदातें हुई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने खोजी कुत्ते की मदद से दुकान और उसके पीछे के इलाकों की जांच कराई। खोजी कुत्ता बार-बार दुकान के पीछे स्थित एक कर्कट और एक खपरैल मकान की ओर जा रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

महुदा पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...