Home झारखण्ड बड़की बौआ में होगा श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन।
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ में होगा श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन।

Share
Shri Ramcharit Manas Mahayagya will be organized in Badki Bowa.
Share

धनबाद । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ ग्राम में 28 मार्च से 03 अप्रैल तक श्री श्री 108 श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन होगा।घोषित पूजन कार्यक्रमों के अनुसार 28 मार्च को कलश यात्रा,पंचाग पूजन,मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना होगा। 29 मार्च को वेदी पूजन,संध्या आरती एवं राम कथा,30 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या आरती एवं राम कथा का आयोजन होगा। 03 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति,प्रसाद वितरण एवं भक्ति जागरण का आयोजन होगा।इस महायज्ञ के यज्ञ प्रेरक पंडित राजू पांडेय एवं रिंकू पांडेय हैं।जबकि,यज्ञ आचार्य पंडित अजीत पांडेय हैं।
इससे पूर्व भी कई महायज्ञ बड़की बौआ में हुआ हैं और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं।इससे ग्रामीणों में हर्ष एवं पंचायत में खुशी की लहर हैं।
इस प्रकार के आयोजन से धार्मिक भावना का प्रचार प्रसार होगा एवं लोगों में जागरूकता फैलेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...