Home झारखण्ड 36 विभिन्न जाति – बिरादरियों के प्रमुखों के 118 लोगों की उपस्थिति में सामाजिक सद्भाव बैठक।
झारखण्डराज्य

36 विभिन्न जाति – बिरादरियों के प्रमुखों के 118 लोगों की उपस्थिति में सामाजिक सद्भाव बैठक।

Share
Share

धनबाद । रविवार को कतरास स्थित राजस्थानी समाज भवन हटिया में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के 36 विभिन्न जाति – बिरादरियों के प्रमुखों के 118 लोगों की उपस्थिति रही।बैठक की शुरुआत में जाति समाज के प्रमुखों का मंतव्य लिया गया। सभी ने सामूहिक रूप से समाज को जोड़ने, जाति, वर्ग, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य वक्ता संघ के विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख पंकज सिंह ने सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर विस्तार से अपने विचार रखा। उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही वैमनस्यता, अफवाहों और नकारात्मक सोच से दूर रहकर सकारात्मक संवाद एवं सहयोग से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव ही राष्ट्र की एकता और अखंडता की मजबूत नींव है।
बैठक के दौरान सभी ने सामाजिक शांति, आपसी सम्मान और सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।सामूहिक भोजन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघ चालक सुशील चौधरी, प्रकाश राम गुप्ता, पंकज सिंह, विकास कुमार, राम अवतार विश्वकर्मा, संजय जयसवाल, केशव सेन, रामकुमार साहू, गुलदेव केवट, सुरेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, संतोष साहू एवं विभिन्न जाति बिरादरि प्रमुखों के दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...