Home क्राईम अड्डाबाजी और नशाखोरी के खिलाफ धनबाद पुलिस का विशेष अभियान, हिरासत में लिए गए 117 व्यक्ति
क्राईमझारखण्डराज्य

अड्डाबाजी और नशाखोरी के खिलाफ धनबाद पुलिस का विशेष अभियान, हिरासत में लिए गए 117 व्यक्ति

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की रात्रि एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया, जिसमें कई थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सुनसान इलाकों में अड्डाबाजी, अवैध जमावड़ा और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। देर रात तक जारी इस अभियान में कुल 117 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आवश्यक विधि-प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन जांच भी की और बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी, अवैध जमावड़ा या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और समाज में शांति का वातावरण बना रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles