Home झारखण्ड विस की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने किया स्थल निरीक्षण
झारखण्डराज्य

विस की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने किया स्थल निरीक्षण

Share
Share

धनबाद । विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने कोयला खनन से जुड़ी एक आउटसोर्सिंग कंपनी पर‌ अतिक्रमण और रैयती भूमि पर ओवरबर्डन (ओबी) डंप करने के आरोप की जांच के लिए समिति के अध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, चन्दनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन की उपस्थिति में बीसीसीएल के एरिया 10 का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने ओबी डंप के ऊपर के भाग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में समिति ने क्षेत्रीय समस्याओं को समझा एवं उसके समाधान के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह निरीक्षण खनन कंपनियों द्वारा भूमि उपयोग से जुड़े मामलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य रैयतों की समस्या का समाधान करना है। शनिवार को रैयतों को अपने कागजातों के साथ सर्किट हाउस में बैठक के लिए बुलाया है। इसमें बीसीसीएल के सीएमडी भी शामिल रहेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...