Home बिहार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आइकॉन राजन कुमार की विशेष उपस्थिति।
बिहारराज्य

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आइकॉन राजन कुमार की विशेष उपस्थिति।

Share
Share

पटना । राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आइकॉन राजन कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सबको खुश कर दिया।वह केवल सिनेमा के पर्दे के हीरो नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर रियल हीरो की भूमिका निभाई है।हीरो हर इंसान के अंदर होता है, लेकिन कोई हीरा ऐसा निकलता है जो हीरो का काम करता है।

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विधानसभा चुनाव 2025 को सुगम, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2025 में हुए एसआईआर तथा विधानसभा चुनाव 2025 में अपने बेहतरीन कार्य, साथ ही एसआईआर कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य तथा अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनायें मिलीं।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर इतिहास के किरदार कर्ण को जीवंत करने के लिए मैदान में उतरे थे। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार दानवीर कर्ण के अवतार मे उन्होने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

राजन कुमार ने वोट दान को ही असली दान माना है।दानवीर कर्ण की भूमिका में हीरो राजन कुमार आज केवल एक ऐतिहासिक पात्र नहीं,बल्कि वर्तमान भारत के जागरूक नागरिक का स्वर बनकर सामने आते हैं।आज के युग में
वोट ही सबसे बड़ा दान है और वोट ही लोकतंत्र की असली शक्ति है।आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार ने चार्ली चैप्लिन बनकर जिस तरह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफ़र किया।वह इनकी निष्ठा को दर्शाता है। लोकतंत्र के प्रति इनकी आस्था को दिखाता है। 101 पंचायतों में वोटिंग ट्री लगाने का इनका रेकॉर्ड अविस्मरणीय है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...