Home झारखण्ड छात्र नेता स्व. सुरेंद्र सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई
झारखण्डराज्य

छात्र नेता स्व. सुरेंद्र सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Share
Share

धनबाद । छात्र नेता स्व. सुरेंद्र सिंह की 7वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। यह कार्यक्रम समाजसेवी एवं पूर्व छात्र नेता अभिषेक विश्वकर्मा के कार्यालय, मेमको मोड़ में आयोजित हुआ। जहाँ अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व छात्र नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व छात्र नेता उदय प्रताप सिंह ने सुरेंद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “सुरेंद्र सिंह छात्रों के सच्चे नेता थे। उनका जीवन छात्रों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। चाहे यूनिवर्सिटी की व्यवस्था हो, सिटी बस की सुविधा हो, या फिर विभिन्न जनसरोकारों की बातें – वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनका संघर्ष सिर्फ छात्रों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की भलाई के लिए था।”

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि – “सुरेंद्र सिंह जैसे संघर्षशील छात्र नेता की याद में उनकी प्रतिमा किसी प्रमुख चौक-चौराहे पर लगाई जानी चाहिए। यदि प्रशासन इस पर कदम नहीं उठाता है तो समाजसेवी और छात्र नेता मिलकर आगे आएंगे। साथ ही, कम से कम एक चौक को उनके नाम से समर्पित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों और संघर्षों को हमेशा याद रख सके।”

वहीं, पूर्व छात्र नेता विनोद सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि – “सुरेंद्र सिंह के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। वे युवाओं और छात्रों के बीच एक प्रेरणास्रोत थे। उनका आदर्श चरित्र और संघर्ष आज भी हमारे लिए पथप्रदर्शक है। समय आ गया है कि उनकी मूर्ति का अनावरण कर उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाए।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि सुरेंद्र सिंह के अधूरे सपनों और संघर्षों को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस 8वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में विशेष रूप से अभिषेक विश्वकर्मा, बब्लू पासवान, शुभम सिंह, अशोक मंडल, शंकर पांडे, मुकेश महतो, अजय पांडे और अन्य उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...