Home झारखण्ड धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की मांगों पर वार्ता, बनी सहमति
झारखण्डराज्य

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की मांगों पर वार्ता, बनी सहमति

Share
Share

कतरास : अतिथि गृह गोविंदपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक (सिविल) अनुज कुमार के साथ धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह के साथ वार्ता हुई।वार्ता में सिविल विभाग से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई.जिसमे न्यू कॉलोनी, तिलाटांड़ (408 क्वार्टर) में शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित करने,न्यू आकाशकिनारी कोलियरी ओसीपी वर्कशॉप का निर्माण कार्य प्राथमिकता से शीघ्र प्रारंभ करने,कार्मिक कार्यालय का मरम्मती,सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मरम्मती,श्रमिकों के आवासों का मरम्मत करने की मांग की गयी।वार्ता में सहमति बनी कि सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा।मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह, नूनमनी सिंह, चंद्रशेखर महतो,गजेंद्र कुमार, बड़ाबाबू तिवारी, दिलीप सिंह, घनश्याम यादव, गुलु प्रसाद, मंतोष कुमार तिवारी, श्याम कुमार यादव आदि थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles