Home झारखण्ड टीचर मेरिट अवार्ड में शिक्षकों का सम्मान, एसएसपी ने समाज के प्रति उनकी भूमिका को सराहा
झारखण्डराज्य

टीचर मेरिट अवार्ड में शिक्षकों का सम्मान, एसएसपी ने समाज के प्रति उनकी भूमिका को सराहा

Share
Share

धनबाद : सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स के तत्वाधान में डीपीएस धनबाद में डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर मेरिट अवार्ड 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया और समाज में शिक्षकों की भूमिका व जिम्मेदारी की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने शिक्षकों को पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तंभ होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन की राह पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार पाने का साधन नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन को बेहतर दिशा देने और समाज को मजबूत बनाने का जरिया है।

अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं, जो आने वाली पीढ़ी को सही दिशा और मूल्य प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बदलते दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। अब विद्यार्थियों को केवल किताबों की शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाना जरूरी है।

एसएसपी ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को मिटाकर राह दिखाता है, उसी तरह शिक्षक विद्यार्थियों को अज्ञान के अंधकार से निकालकर सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में सकारात्मक सोच, मेहनत और देशभक्ति की भावना का संचार करते रहें ताकि एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण किया जा सके।

उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी प्राचार्यों से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के वाहन चलाने पर रोक लगाने में सहयोग की अपील की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...