Home झारखण्ड प्रत्येक एक घंटे में विद्यालयों में वाटर ब्रेक के लिए बजेगी घंटी।
झारखण्डराज्य

प्रत्येक एक घंटे में विद्यालयों में वाटर ब्रेक के लिए बजेगी घंटी।

Share
The bell will ring every hour for water break in schools.
Share

धनबाद । तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जिले के सभी विद्यालयों को प्रत्येक एक घंटे में वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजाने का निर्देश दिया है। विद्यालय प्रबंधन यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वाटर ब्रेक के समय बच्चें पानी पिये।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों के हेड मास्टर को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि वाटर ब्रेक के अलावा विद्यालय में घड़ा, सुराही आदि में प्रयाप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मध्यान भोजन छांव वाली जगह पर परोसने तथा हाथ धोने का इंतजाम भी छांव वाली जगह पर करने का निर्देश दिया है।

साथ में बच्चों को घर आते जाते वक्त टोपी, छाता इत्यादि से सिर ढक कर रखने, विद्यालय के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. तथा ग्लुकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के सभी कर्मी की ये व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा तेज गर्मी अथवा लू की चपेट में न आए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...