Home झारखण्ड कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” पूरी तरह रहा सफल।
झारखण्डराज्य

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” पूरी तरह रहा सफल।

Share
Share

रांची । चान्हो प्रखंड के वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” पूरी तरह सफल रहा।चान्हो में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में BLA (ब्लॉक लेवल एजेंट) की भागीदारी उत्साहजनक और सराहनीय रही।कार्यक्रम को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्क ने संबोधित किया। अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने मनरेगा बचाव संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम जनहित मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने जिस पेसा नियमावली को जनता के सुपुर्द किया है, उस पर 18 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने चुप्पी साधे रखी।अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पेसा कानून अत्यंत आवश्यक है और गांव-गांव तक लोगों को पेसा नियमावली के तहत मिलने वाले अधिकारों को समझना होगा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा से उसकी आत्मा छीन ली गई है। पहले जरूरत के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार ही रोजगार की जरूरत तय करेगी।

वहीं SIR के जरिए जनता से बार-बार पहचान साबित कराने की मांग कर उन्हें दस्तावेजी उलझनों में फंसाया जा रहा है, जिससे आम लोग अपने मताधिकार से वंचित होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद BLA साथियों की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की जनता को इन सच्चाइयों से रू-ब-रू कराने में BLA एक सशक्त भूमिका निभाएंगे और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देंगे।

ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में रांची जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, चान्हों प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, मंगलेशवर उरांव,शिव उरांव,इरशाद खान,दिलीप सिंह,अजीत सिंह,चरवा उरांव,लतीफ अंसारी,प्रियंका उरांव,झरिता उरांव,मो. जिबुलाह जुल्फीकार अली, मारवाड़ी उरांव,आलोक मिंज,जीवन मिंज,हाफिजुल अंसारी,बबलू गुप्ता, शिबू उरांव,अभिज्ञान सिंह, जावेद अहमद,राम उरांव,प्रमोद लाल,दिनेश राम,बसंत राम,सभी पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत कमिटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...