Home झारखण्ड अनियंत्रित तेज रफ्तार में कार चालक ने दुकान को मारी टक्कर।
झारखण्डराज्य

अनियंत्रित तेज रफ्तार में कार चालक ने दुकान को मारी टक्कर।

Share
The car driver hit the shop while driving at uncontrolled speed.
Share

दो लोग हुये घायल,बिजली का खंभा भी किया क्षतिग्रस्त।

धनबाद । रविवार की देर रात्रि भूली तेतुलमारी रोड पर बड़की बौआ 7 नंबर मोड़ के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।कार चालक ने तेज रफ्तार में सड़क के किनारे स्थित दुकान को जोरदार टक्कर मार कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।वहीं बिजली के खंभे को भी नुकसान पहुंचाया।इस सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल होने की सूचना हैं।जबकि, दुकानदार जन्मंजय महतो के अनुसार लगभग 5 लाख के नुकसान होने की संभावना है।स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच दो कार काफी तेज रफ्तार में सड़क पर चलाया जा रहा था।कार में सवार लोग नशे में भी थे।दो कार में से एक कार सवार चालक ने अनियंत्रित होकर दुकान को टक्कर मारी,जबकि दूसरी कार में सवार लोग मौके से भाग निकले।सूचना मिलने के बाद दुकानदार जन्मंजय महतो एवं चौकीदार मोहन महतो घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को दी गई।क्षतिग्रस्त कार को स्थानीय थाना ले जाया गया एवं घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

दुकानदार जन्मंजय महतो की स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग हैं कि इस प्रकार के वाहन चालकों पर लगाम लगाया जाये एवं जो भी नुकसान हुआ हैं,उसकी भरपाई होनी चाहिए।चूंकि,दुकानदार जन्मंजय महतो की जीविका का एकमात्र सहारा यह दुकान ही हैं।इसी के सहारे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या JH 01 DC 4298 हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...