Home झारखण्ड हैप्पी स्ट्रीट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

हैप्पी स्ट्रीट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया सम्मानित।

Share
The Deputy Development Commissioner honored the winners of the competition organized in Happy Street.
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने हैप्पी स्ट्रीट के दौरान आयोजित ग्रुप डांस, स्किट, गायन व मिमिक्री प्रतियोगिता के विजेताओं को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र देने से पूर्व उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के टिप्स दिए।

उप विकास आयुक्त ने मोहम्मद महताब आलम, पायल बनर्जी, राहुल कुमार मंडल, एकता सोलंकी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, आलिया सेन, जपजोत सिंह, सोमनाथ रवानी, शुभम कुमार झा, नवकुमार दत्ता श्रीजेश, शिवांगी श्रेया, दिया चटर्जी, अंकिता कुमारी, रिया कुमारी, जयंती मुखर्जी, स्वाति दीपा नाग, स्नेहा बिद, जेबा परवीन, मोहम्मद इरशाद हुसैन तथा प्रज्ञा प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ डीएमएफटी के अमर कुमार श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका रानी सीमा भी मौजूदा थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...