Home झारखण्ड बुजुर्ग ने लगाई मूल सेवा पुस्तिका रिलीज करने की गुहार।
झारखण्डराज्य

बुजुर्ग ने लगाई मूल सेवा पुस्तिका रिलीज करने की गुहार।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आज आयोजित जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद ने आमजनों की समस्याएं सुनी।

इसमें बलियापुर अंचल के सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि 14 महिने पहले वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके पेंशन स्वीकृति हेतु पेंशन प्रपत्र एवं मूल सेवा पुस्तिका अंचल के नाजिर ने चार महीनों से अपने पास रोक कर रखा है। इसके कारण पुरे परिवार को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी दस्तावेज‌ रिलीज करने की गुहार लगाई।

इसके अलावा जनता दरबार में घर आने-जाने वाले रास्ते के बंद कर देने, राजपूत बस्ती में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, तोपचांची प्रखंड के‌ कोरकोटा पंचायत के मुखिया व जल सहिया द्वारा पानी वितरण बंद कर देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...