Home झारखण्ड नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।
झारखण्डराज्य

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

Share
Share

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर

जिला प्रशासन से तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग – ग्रामीण

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरीखुर्द गांव के समीप चतरा -डोभी मुख्य पथ एनएच 22 पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बाइक से एक पैदल वृद्ध की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतना भयावह था कि टक्कर में वृद्ध के दोनों पैर और बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौका पाकर बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गया।बाइक पर सब्जी लदी थी।जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव निवासी 65 वर्षीय सीताराम मिस्त्री डुमरी नदी की ओर शौच के लिए जा रहा था, तभी हंटरगंज बाजार की ओर से आ रही एक बाइक सवार युवक ने वृद्ध को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जब तक लोग घायल वृद्ध को संभालने और बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश करते, तब तक बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।परिजनों ने आनन-फानन में घायल सीताराम मिस्त्री को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध के दोनों पैर की हड्डी टूट गई है। वही बायां हाथ भी टूट चुका है।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...