Home झारखण्ड बाल विवाह अपराध सजा और जुर्माना दोनों का हैं प्रावधान : वीरेंद्र प्रताप
झारखण्डराज्य

बाल विवाह अपराध सजा और जुर्माना दोनों का हैं प्रावधान : वीरेंद्र प्रताप

Share
There are provisions for both punishment and fine for child marriage crime: Virendra Pratap
Share

रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में बुंडू प्रखंड के बारूहातु पंचायत भवन में विधिक सेवा आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर LADC वीरेंद्र प्रताप, शौरभ पांडे , पीएलवी रुक्मणि देवी, विमला देवी, मुस्कान कुमारी, संध्या कुमारी , अश्विनी प्रामाणिक, रेणुका देवी , शोएब अंसारी चालक राजा वर्मा व अन्य उपस्थित रहें।
एलएडीसी वीरेंद्र प्रताप ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगो को पोक्सो एक्ट, मोटरवैहिकल एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, डायन बिसाही एवं पीड़ित मुआवजा, लोक अदालत, मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी। सौरभ पांडे ने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में डालसा कड़ी का काम करता है। उन्होंने नालसा द्वारा संचालित योजना, आशा, जागृति, साथी, डॉन एवं नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किये। वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सभी पंचायत, ब्लॉक और अस्पतालों में पीएलवी नियुक्त किये गये है। जरूरत पड़ने पर पीएलवी से सम्पर्क कर मदद ले सकते है। सौरभ पांडेय ने कहा कि न्यायालय से पीड़ित या पीड़िता को मुआवजा देने के आदेश होने पर डालसा पीड़ितों को जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में सहायता करता है। वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बाल-विवाह एवं बाल-श्रम कानूनन अपराध है, इसमें सजा का भी प्रावधान हैं। सुभाषचंद्र महतो ने नशा उन्मूलन पर बताया कि युवाओं को नशा से बचना चाहिए क्योंकि नशा से घर-परिवार बरबाद होता है, संजय भोगता ने कहा कि डायन-बिसाही अपराध के श्रेणी में आता है, किसी भी महिला को डायन कहना गलत है। इसके अलावा डालसा की टीम ने आगामी 09 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी अपने वादों का निःशुल्क निस्तारण करा सकते है। यह भी ज्ञात हो कि डालसा के टीम के द्वारास वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जॉब कार्ड, मईया सम्मान योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में जानकारी दी गयी।

ज्ञात हो कि 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डालसा टीम के द्वारा जानकारी दी गयी। न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादों का निबटरा कराया जा सकता हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चोक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...