Home क्राईम ज्वेलरी दुकान की दीवार काट कर लाखों की चांदी साफ, सीसीटीवी का DVR भी ले उड़े चोर
क्राईमझारखण्डराज्य

ज्वेलरी दुकान की दीवार काट कर लाखों की चांदी साफ, सीसीटीवी का DVR भी ले उड़े चोर

Share
Thieves cut through the wall of a jewelry shop and made off with silver worth lakhs; they also stole the CCTV DVR.
Share

धनबाद: कोयलांचल में चोरों के हौसले चरम पर हैं। अब चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पॉश इलाके में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पहचान छुपाने के लिए शातिर चोर दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ उखाड़ ले गए।

कारपेंटर की दुकान के रास्ते बनाई ‘सेंध’

घटना पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के ठीक सामने की है, जहाँ ‘मधु लक्खी ज्वेलर्स’ को अपराधियों ने निशाना बनाया। शनिवार सुबह जब दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा दुकान खोलने पहुँचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित एक कारपेंटर (बढ़ई) की दुकान का ताला तोड़ा और फिर वहाँ से ज्वेलरी दुकान की दीवार में सेंधमारी (छेद) कर अंदर दाखिल हुए।

डेढ़ से दो किलो चांदी के जेवर गायब

दुकानदार के मुताबिक, चोर तिजोरी और काउंटर में रखे करीब डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। वारदात के बाद चोरों ने सबूत मिटाने की नियत से कैमरों को क्षतिग्रस्त किया और जाते-जाते डीवीआर भी समेट ले गए।

“लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।” — सदर थाना पुलिस

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...