Home क्राईम 14 दिनों की रिमांड पूरी : 2.20 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत 3 हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए
क्राईमझारखण्डराज्य

14 दिनों की रिमांड पूरी : 2.20 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत 3 हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए

Share
Three hardcore Naxalites, including Misir Besra—who carried a reward of ₹2.20 crore—have been sent to jail.
Share

एनआईए, आईबी और झारखंड पुलिस ने रांची में 11 दिनों तक की गहन पूछताछ; माओवादी नेटवर्क व फंडिंग के खोले राज

धनबाद : 14 दिनों की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2 करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों को धनबाद लाया गया, जहाँ सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

रांची में 11 दिनों तक चला पूछताछ का दौर

गौरतलब है कि 31 जुलाई को अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा और उसके अन्य साथियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। वहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगभग 11 दिनों तक इनसे मैराथन पूछताछ की।

फंडिंग, नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई पर अहम सुराग

पूछताछ के दौरान केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने माओवादी संगठन के पूरे कैडर नेटवर्क, लेवी और फंडिंग के स्रोतों, हथियारों व गोला-बारूद की सप्लाई चेन तथा संगठन को मैदानी मदद पहुंचाने वाले सहयोगियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं।

जेल भेजे गए शीर्ष नक्सलियों में ये हैं शामिल:

  • मिसिर बेसरा उर्फ सागर (उर्फ भास्कर/सुनिर्मल): भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य (इनाम: ₹2.20 करोड़)
  • मेहनत उर्फ मोछू (उर्फ विभीषण): हार्डकोर माओवादी कैडर (इनाम: ₹15 लाख)
  • गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा (उर्फ सौरभ): हार्डकोर माओवादी कैडर

अस्पताल परिसर में मुस्तैद रही सुरक्षा

बुधवार को धनबाद आगमन पर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। मेडिकल क्लीयरेंस मिलने के तुरंत बाद तीनों नक्सलियों को सीधे न्यायिक हिरासत में जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...