Home झारखण्ड सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।

Share
Total hip replacement surgery successfully completed for the first time in Sadar Hospital.
Share

धनबाद । धनबाद के सदर अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। इससे सदर अस्पताल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बैंक मोड़, रे टाकीज के पीछे रहने वाले मरीज धर्मेंद्र राम के पुत्र बुद्धि शंकर (उम्र 32 वर्ष) अहमदाबाद में एक दूध फैक्ट्री में कार्यरत थे। कार्य के दौरान फैक्ट्री में गिरने से उनकी हिप बोन में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने में असमर्थ थे।

उनके पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण उन्होंने इलाज के लिए धनबाद के सदर अस्पताल का रुख किया। यहां ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मुकेश प्रसाद से परामर्श लिया गया। जांच के बाद उन्होंने मरीज को टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी और आश्वस्त किया कि यह ऑपरेशन सदर अस्पताल में ही संभव है।

तत्पश्चात 11 मार्च 2026 को सदर अस्पताल में डॉ. मुकेश प्रसाद (ऑर्थोपेडिक सर्जन) के नेतृत्व में, उनके सहयोगी डॉ. रवि खैतान तथा निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. आनंद के सहयोग से इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

उपाधीक्षक ने बताया कि सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में इस प्रकार का यह पहला ऑपरेशन है। यह उपलब्धि अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों तथा समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाई है।

गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में इस प्रकार की सर्जरी पर लगभग दो लाख रुपये तक का खर्च आता है, जो मरीज की आर्थिक स्थिति के अनुसार संभव नहीं था। लेकिन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मरीज को यह अत्याधुनिक सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

सदर अस्पताल, धनबाद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...