Home झारखण्ड दो दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप “ड्रामा बड्स” का हुआ समापन।
झारखण्डराज्य

दो दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप “ड्रामा बड्स” का हुआ समापन।

Share
Share

रांची । समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स का समापन धूम धाम से हुआ।

इस दो दिवसीय वर्कशॉप के समापन के मुख्य अतिथि कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या प्रेमलता कुमारी, हॉट लिप्स के संचालक रंजन कुमार , समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक आकाश दीप, समाजसेविका पिया बर्मन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
सभी ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स के समापन पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दो दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स में एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक सह अभिनेता आकाश दीप ने बच्चों को सिखाया कि एक अभिनेता कैसे अलग अलग भूमिका निभाता है, पात्र कैसे बनाता है। खुद को पात्र के अनुसार कैसे डालता है।ये सभी चीजें छात्रों से कराया गया। वर्कशॉप में अभिनेता कैसे अपने आवाज में बदलाव करता है। एक बेहतर प्रदर्शन करने में कलाकार अपनी कल्पना शक्ति को कैसे इस्तमाल करता है ये भी सिखाया गया। बच्चों को अलग अलग भावनाओं के साथ डायलॉग बोलना भी सिखाया गया।

इस अवसर पर स्कूल के कई बच्चों ने बढ़ – चढ़ के इस वर्कशॉप हिस्सा लिया और अपने अंदर छुपे अभिनय के गुण को बाहर निकाला।

इस अवसर पर स्कूल के को – आर्डिनेटर रौनक कुमार सिंह, मोनिका कुमारी, सतीश मिश्रा, संगीता ओझा, प्रवीण कुमार, बादल कुमार, आजाद पासवान आदि कई लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles