Home झारखण्ड केंद्रीय कोयला सचिव तथा अतिरिक्त सचिव सह चेयरमैन कोल इंडिया ने किया बेलगड़िया का दौरा
झारखण्डराज्य

केंद्रीय कोयला सचिव तथा अतिरिक्त सचिव सह चेयरमैन कोल इंडिया ने किया बेलगड़िया का दौरा

Share
Share

केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देवदत्त तथा अतिरिक्त सचिव सह चेयरमैन कोल इंडिया सनोज कुमार झा ने किया बेलगड़िया का दौरा

जेआरडीए के नए प्रशासनिक भवन, बेलगड़िया टीओपी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा मध्य विद्यालय का किया भ्रमण

जनवितरण प्रणाली अंतर्गत दुकान तथा एसएचजी दीदी के आवंटित दुकान का फीता काट कर किया उद्घाटन

धनबाद । भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देवदत्त तथा अतिरिक्त सचिव सह चेयरमैन कोल इंडिया सनोज कुमार झा शुक्रवार 28 नवंबर को धनबाद जिला अंतर्गत बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) द्वारा विकसित इस टाउनशिप स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन, बेलगड़िया टीओपी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा मध्य विद्यालय का किया भ्रमण किया। साथ हीं उन्होंने जनवितरण प्रणाली अंतर्गत दुकान तथा एसएचजी दीदी के दुकान का फीता काट कर किया उद्घाटन भी किया।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोयला सचिव विक्रम देवदत्त को बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुनर्वास में विस्थापितों को उत्तम सुविधाए, विभिन्न योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका अधिकार मिल सके, इसको लेकर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि विस्थापितों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

इस दौरान कोयला सचिव ने विस्थापितों से भी बातचीत कर चल रहे कार्यों तथा समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही रोजगार, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के प्रति टाउनशिप के विस्थापितों से अपेक्षा भी जानने का प्रयास किया, ताकि उन्हें अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके। मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें 20 ई-रिक्शा वितरण को लेकर भी आभार प्रकट किया।

भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देवदत्त ने उपायुक्त आदित्य रंजन को बेलगड़िया टाउनशिप में रह रहे विस्थापितों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरांत कोयला भवन में झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। उपायुक्त आदित्य रंजन ने झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) से संबंधित चल रहे विकास कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। कोयला सचिव विक्रम देवदत्त ने बेलगड़िया टाउनशिप के विकास हेतु अपने सुझाव तथा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसओ पंकज कुमार , एसडीएम राजेश कुमार समेत बीसीसीएल के पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...