Home झारखण्ड आयुष्मान भारत योजना से सफलतापूर्वक हुआ गर्भाशय का ऑपरेशन
झारखण्डराज्य

आयुष्मान भारत योजना से सफलतापूर्वक हुआ गर्भाशय का ऑपरेशन

Share
Share

धनबाद । सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से केंदुआ मोड़ निवासी अशोक कुमार वर्मा की पत्नी 63 वर्षीय उर्मिला देवी का गर्भाशय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उर्मिला देवी पिछले लगभग दो वर्षों से गर्भाशय के बाहर खिसकने की समस्या से पीड़ित थीं। इसके कारण उन्हें पेट में दर्द और शौच में कठिनाई जैसी परेशानियाँ हो रही थीं। आर्थिक तंगी के कारण वे अब तक ऑपरेशन नहीं करवा पाई थीं।

जब उन्हें यह जानकारी मिली कि सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है, तो उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद से संपर्क किया।
डॉ. संजीव द्वारा आवश्यक जांच एवं प्री-ऑपरेटिव तैयारी के बाद 12 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...