धनबाद: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 3 लाख 68 हजार 949 ईएफ (इलेक्टोरल फॉर्म) का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। वहीं, अब तक कुल 14 लाख 99 हजार 364 मतदाताओं को ईएफ का वितरण किया जा चुका है।
विधानसभा वार ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन के आंकड़े:
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में वितरण और डिजिटाइजेशन का काम तेजी से किया जा रहा है, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
- ईएफ वितरण (कुल: 14,99,364):
- सिंदरी: 3,06,792
- निरसा: 2,71,932
- टुंडी: 2,65,759
- धनबाद: 2,64,029
- बाघमारा: 2,18,402
- झरिया: 1,72,450
- ईएफ डिजिटाइजेशन (कुल: 3,68,949):
- निरसा: 96,251
- सिंदरी: 86,171
- टुंडी: 67,386
- बाघमारा: 49,825
- धनबाद: 36,461
- झरिया: 32,855
अधिकारी खुद कर रहे हैं मतदान केंद्रों का दौरा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को समय पर (टाइमलाइन के भीतर) सुरक्षित और सटीक तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारी लगातार फील्ड पर हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का खुद भ्रमण कर रहे हैं और काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Leave a comment