Home झारखण्ड गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बीछाने का काम पूरा
झारखण्डराज्य

गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बीछाने का काम पूरा

Share
Share

वाहन चालकों ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बीछाने तथा दोनों छोर पर एप्रोच रोड को जोड़ने का काम रविवार की सुबह पूरा हुआ।

अंडरपास में पेवर ब्लॉक बीछाने के बाद अंडरपास से वाहनों का आवागमन सरल हुआ है। साथ ही अंडरपास से गुजरने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

वहां से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालक, व्यवसायियों, मालवाहक चालक, ऑटो, ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन चालकों ने जिला प्रशासन की टीम को बताया कि पहले अंडरपास से गुजरने में भारी जाम की समस्या से सामना करना पड़ता था। सफर में अत्यधिक समय लगता था।

इसमें धैया के रहने वाले मनोज जैन, धीरेंद्र पुरम में रहने वाले यमेश त्रिवेदी, पॉलिटेक्निक रोड वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले किरीट चौहान, बैंक मोड़ में रहने वाले कुणाल ठक्कर, धैया के जितेंद्र कुमार राय, मटकुरिया के व्यवसायी रवि अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ई-रिक्शा चालक मनोहर वर्मा, ऑटो रिक्शा चालक मो शहज़ाद खान सहित अन्य राहगीरों ने अंडरपास में पेवर ब्लॉक बीछ जाने से बताया कि उन्हें काफी राहत मिली है। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि अंडरपास के एप्रोच रोड पर थोड़ा सा लेवलिंग कार्य कराना आवश्यक है। उसे शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...