Home झारखण्ड धनबाद में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका
झारखण्डराजनीतिराज्य

धनबाद में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

Share
Youth Congress stages massive protest in Dhanbad; effigies of PM Modi and Education Minister Dharmendra Pradhan burnt.
Share

धनबाद | जिला युवा कांग्रेस द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। यह विरोध छात्रों पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए अभद्र व्यवहार के खिलाफ दर्ज कराया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं के मुख्य वक्तव्य

आदित्य आनंद (जिलाध्यक्ष, धनबाद जिला युवा कांग्रेस):

“नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश का युवा, किसान, महिलाएं और छात्र बढ़ती बेरोजगारी व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान हैं। केंद्र सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन युवा कांग्रेस अधिकारों और बेहतर शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।”

अशोक सिंह (महासचिव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी):

“देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर किया जा रहा है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करती रहेगी।”

संतोष कुमार सिंह (अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी):

“शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान दयनीय स्थिति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”

नवनीत नीरज (उपाध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी):

“देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। रोजगार घट रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था अव्यवस्थित है। केंद्र सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।”

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता

प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए:

  • वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी: मदन महतो, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज (उपाध्यक्ष)।
  • युवा कांग्रेस व मीडिया: पप्पू कुमार तिवारी (मीडिया चेयरमैन सह जिला प्रवक्ता), तबरेज (उपाध्यक्ष), मृत्युंजय सिंह, विशाल महतो।
  • अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: हरेंद्र शाही, सोहेल परवेज, गोपाल कृष्ण चौधरी, रोहित पाठक, चीकू ख़ान, खुर्शीद अंसारी, राजा हसन, कायदे आजम, विशाल विशु, गणेश महतो, अरविंद सैनी, रमेश राय समेत सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...