Home झारखण्ड युवाओं ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
झारखण्डराज्य

युवाओं ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Share
Share

धनबाद । जिला के छत्रुटांड बस्ती महुदा के युवाओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवाओं ने छत्रुटांड बस्ती से 20/21 पिट्स मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला और शहीदों की याद में नारे लगाये – “पुलवामा के शहीद जवान अमर रहें” तथा “भारत माता की जय”।

कैंडल मार्च में स्थानीय युवक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित युवाओं में राज कपूर महतो, विवेक कुमार दसौंधी, आनंद महतो, विकास महतो, सत्यदेव महतो, ओम महतो, चीकू महतो, अमन महतो, दीपक महतो, निखिल कुमार महतो, सागर महतो, अभिनाश महतो, कृष्ण महतो, चंदन महतो, निशांत भट्ट, सदानंद महतो, रूपेश कुमार महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...