Home झारखण्ड अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने निरीक्षण कर बजरंगबली मंदिर रोड से हटवाया अतिक्रमण
झारखण्डराज्य

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने निरीक्षण कर बजरंगबली मंदिर रोड से हटवाया अतिक्रमण

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बुधवार को टुंडी मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर से ब्लॉक रोड जाने वाली सड़क पर फैले अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंचल अधिकारी ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के ख्याल से बिजली काट दी गई थी। इस मौके पर प्रशासन के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

विदित हो कि अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने पूर्व में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा सड़क पर अवैध निर्माण एवं कब्जा पाया था। अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कहा था कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सड़क को जबरन अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और उसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

अंचल अधिकारी ने बुधवार को बिल्कुल ऐसा ही किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन किसी ने भी अपने कागजात प्रस्तुत नहीं किए। अंचल अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सड़क जनहित की है, इसे अतिक्रमण से मुक्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अब उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से रास्ता जल्द चौड़ा और सुगम बनेगा।

अंचल अधिकारी के साथ अंचल निरीक्षक मोहम्मद शहाबुद्दीन, अंचल नाजिर पंकज कुमार, कर्मचारी कर्मचारी अशोक कुमार महतो, अमीन मेघलाल महतो, बैजू यादव व टुंडी पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles