Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ पुलिस ने लौटाई खोई मुस्कान, 209 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्म

अलीगढ़ पुलिस ने लौटाई खोई मुस्कान, 209 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

Share
Share

38 लाख कीमत की बड़ी कामयाबी, आभार में झलकी जनता की भावनायें

अलीगढ़ (यूपी) : अलीगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 209 खोए/गिरे मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 10 हजार 955 रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील के नेतृत्व में ये विशेष अभियान चलाया गया। CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लगातार निगरानी कर विभिन्न थानों की टीमों ने अथक प्रयास से मोबाइल खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम ममता कुरील ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। अपना खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का हृदय से आभार जताया।

बरामद मोबाइलों में अलग-अलग कंपनियों के 209 स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी 18 मार्च को 71 और 25 जून को 95 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।

अलीगढ़ पुलिस की इस पहल ने साबित किया है कि “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत भी है।

संवाददाता : शैज़ी सिद्दीकी (अलीगढ़,यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी : आरोपी दंपती के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार

धनबाद पुलिस ने फ्लैट ठगी के आरोपी विश्वरंजन तिवारी और सुचित्रा तिवारी...