Home उत्तर प्रदेश साइबर अपराधियों ने अध्यापक से ठग लिए 59 हजार
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

साइबर अपराधियों ने अध्यापक से ठग लिए 59 हजार

Share
Share

जौनपुर : जफराबाद क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक शिक्षक रामकरन पाल साइबर ठगी का शिकार हो गए।अज्ञात अपराधियों ने उनके बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 59 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रामकरन पाल को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसपी ऑफिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे को एक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अगर वह तुरंत 50 हजार रुपये भेज देते हैं तो उनका बेटा बच सकता है। इसके बाद कॉलर ने एक रोते हुए युवक से रामकरन की बात करवाई, जो खुद को उनका बेटा बता रहा था और मदद की गुहार लगा रहा था।
बेटे की गिरफ्तारी और उसकी आवाज सुनकर घबराए रामकरन पाल ने तुरंत दिए गए नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपियों ने दोबारा फोन कर 9 हजार रुपये और मांग लिए, जो उन्होंने डर के मारे फिर से भेज दिए। ठगों का लालच यहीं नहीं रुका, उन्होंने 11 हजार रुपये और मांगे। अब रामकरन को शक हुआ और उन्होंने अपने एक करीबी मित्र से पूरी बात साझा की।
मित्र द्वारा कॉल पर बात करने पर ठगों ने साफ तौर पर कबूल किया कि उन्होंने पैसे लिए हैं और वापस नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। रामकरन पाल ने तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दी, जहां उन्हें 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें एसपी कार्यालय बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...