Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से 7 लाख 18 हजार रुपए कीमत का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से 7 लाख 18 हजार रुपए कीमत का गांजा बरामद

Share
Share

पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार,कार की सीज

कानपुर (यूपी) : जनपद कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब जनपद की भोगनीपुर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्पेशल टीम के संयुक्त प्रयास से एक कार से भारी मात्रा में गांजा को बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल जनपद कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस और स्पेशल टीम के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र दौलतपुर मोड़ से पहले कार में भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया और तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से 28 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 18 हजार रुपए है। साथ ही पुलिस ने एक मोबाइल, दो आधार कार्ड , एक ड्राइविंग लाइसेंस , एक पैन कार्ड और 5 एटीएम कार्ड बरामद किए। वही पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

रिपोर्ट – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात, यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...