Home उत्तर प्रदेश रायबरेली में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Share
Share

रायबरेली : रायबरेली में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ।मामला मिल एरिया थाना इलाके के लखनऊ प्रयागराज मार्ग का है। यहां चेकिंग के दौरान पीछे से आ रहे कांटेनर ने व्यापारी का माल ले जा रही डीसीएम समेत जीएसटी टीम के वाहन में ज़ोरदार टक्कर मारी।टक्कर से जहाँ डीसीएम चालक बछरावां के कुर्री गांव निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीएसटी टीम में शामिल दो गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं। घटना में डीसीएम जहाँ सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गई,वहीं डीसीएम बुरी तरह छतिग्रस्त हुई है। चेकिंग के दौरान पीछे से टक्कर मारने वाला कंटेनर भी एक ओर खायी में आधा पलट गया। बताया जा रहा है कि जीएसटी टीम काफी दूर से डीसीएम का पीछा कर रही थी। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...