Home उत्तर प्रदेश Ghaziabad Crime : विवाद में दो लोगों ने एक-दूसरे को काट डाला…जानिए मामला
उत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य

Ghaziabad Crime : विवाद में दो लोगों ने एक-दूसरे को काट डाला…जानिए मामला

Share
Share

DASK : गाजियाबाद में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने एक-दूसरे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यह खूनी वारदात मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गांव दुहाई में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी 48 वर्षीय ब्रजपाल खेतीबाड़ी के साथ दूध बेचने का काम करते थे। ब्रजपाल के भाई सोनू ने पास के ही गांव दुहाई निवासी 35 वर्षीय विकास के भाई से कोरोना काल से पहले पांच लाख रुपये उधार लिए थे। समय-सीमा बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बृजपाल ट्रैक्टर लेकर अपने खेत के पास पहुंचा। वहीं, विकास भी बाइक लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच मौके पर मौजूद फावड़े से दोनों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में बृजपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस विकास को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...