Home उत्तर प्रदेश ट्रक और डंपर की टक्कर में एक घायल,एक की मौत।
उत्तर प्रदेशराज्य

ट्रक और डंपर की टक्कर में एक घायल,एक की मौत।

Share
Share

रायबरेली । लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई के पास रविवार सुबह 8 बजे घने कोहरे की वजह से डम्पर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।जिससे ट्रक पर सवार होमगार्ड की दर्दनाक मौत हो गई।ट्रक ड्राइवर घायल हैं।ट्रक ड्राइवर बिहार से कोयला लादकर आ रहा था।उसी समय एक डम्पर से सीधे टकरा गया। डंपर चालक टायर फटने के कारण गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था।सुबह का कोहरा होने के कारण ट्रक ड्राइवर डम्पर को देख नहीं सका और सीधे उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पर सवार ड्यूटी ख़त्म करके आ रहे होमगार्ड रामनाथ यादव की मौत मौके पर ही हो गई।स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल रवाना कर दिया एवं पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।मृतक के परिवार में पत्नी कांति देवी, दो पुत्र लवकुश और अंशु तथा दो पुत्रियां ज्योति और सुधा हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles