Home उत्तर प्रदेश स्व. केदार सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने जा रहे सैथवार समाज के लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
उत्तर प्रदेशराज्य

स्व. केदार सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने जा रहे सैथवार समाज के लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Share
Share

गोरखपुर : दो बार के विधायक रहे सैथवार समाज के बड़े नेता स्व. केदारनाथ सिंह की 7 सितंबर को जयंती हैं।इसको लेकर रविवार को सैथवार समाज के लोग पार्क रोड स्थित बंगला न० 4 पर स्व:l. केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे,लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में लिया।इस दौरान सैंथवार समाज के लोगों ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सैंथवार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया है कि केदार सिंह की प्रतिमा पर जयंती कार्यक्रम के तहत ही माल्यार्पण करने जा रहे थे।लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक दिया है। जबकि तमाम पार्टी के नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है।इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि केदार सिंह की प्रतिमा हटाए जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुलिस की जो भी तानाशाही है कर ले हम रुकने वाले नहीं हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...