Home उत्तर प्रदेश मौहार का लाल शहीद…शव मिलने से शोक मे डूबा गाँव
उत्तर प्रदेशराज्य

मौहार का लाल शहीद…शव मिलने से शोक मे डूबा गाँव

Share
Share

फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के पुत्र शुभम सिंह पैरा कमांडो में 2018 सेना में भर्ती हुए थे आगरा यूनिट में तैनाती मिली थी।22 वर्षीय जवान 29 जवानों के दल के साथ उत्तरकाशी में प्रशिक्षण को 4 अक्टूबर को हिमस्खलन होने से लापता हो गए थे रविवार की रात शुभम का शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार को जवान के शव आने की संभावना जताई जा रही है।मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के 2 पुत्र हैं शुभम सिंह,सत्य सिंह दोनों ही सेना में हैं शुभम सिंह पैरा कमांडो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया और 4 अक्टूबर को लापता हो गए थे।रविवार को यूनिट के माध्यम से सूचना आने पर परिजनों पर गाज गिर गई। वही जानकारी प्राप्त होने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

क्षेत्र में सेना भर्ती के तैयारी करने वाले युवाओं सहित नागरिक शोक में डूब गए।पैरा कमांडो शुभम सिंह की शादी दिसंबर 2021 में खागा कोतवाली के लोधौरा गांव की निधि सिंह के साथ 11 महीने पूर्व हुई थी।शुभम सिंह मिलनसार स्वभाव का था।इस घटना से पूरे गांव में शुभम के स्वाभाव को याद किया जा रहा है।स्वजनो ने बताया कि मां फूलन और पत्नी निधि को शव मिलने की जानकारी नहीं दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

News 7 Hindi Live on Aaryaa Digital OTT | आर्या डिजिटल ऐप

आर्या डिजिटल ओटीटी पर न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग हुई शुरू।...

JPSC-JSSC आंदोलन : CBI जांच की मांग पर राज्यव्यापी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू

JPSC-JSSC भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गुरुजी की...

छाताबाद भू-धंसान: बीसीसीएल, जेआरडीए और प्रभावितों के बीच समझौता, जानें मुख्य बिंदु

धनबाद छाताबाद भू-धंसान: मंत्री हफीजुल हसन की पहल पर BCCL व ग्रामीणों...