Home उत्तराखंड हल्द्वानी : दुकान में लगी आग, 40 लाख का नुकसान
उत्तराखंड

हल्द्वानी : दुकान में लगी आग, 40 लाख का नुकसान

Share
Share

हल्द्वानी। मुख्य बाजार पटेल चौक पर अंसारी फर्निसिंग में मंगलवार को भीषण आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखे कपड़े, बेडशीट, तकिया, गद्दे समेत भारी मात्रा में कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग से करीब 40 लाख रुपये से अधिक के कपड़े जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बताया जा है कि कोविड कर्फ्यू के चलते दुकान पिछले कई दिनों से बंद है। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दुकान स्वामी को सूचित किया लेकिन दुकान स्वामी के पहुंचने से पहले ही दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...