Home क्राईम धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

Share
Share

धनबाद : बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए धनबाद पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।उक्त जानकारी सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी गई।गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। जबकि, इस गिरफ्तारी से जिले में हुई 10 बाइक चोरी के मामलों का उद्भेदन हुआ है।

सिटी एसपी ने बताया कि धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी सुरेश सिंह की होंडा शाइन मोटरसाइकिल की चोरी 20 अगस्त को उनके घर के सामने से ही हुई थी।वहीं इससे पहले, 17 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन टाटा मोटर्स से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक की भी चोरी हुई थी।इस प्रकार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी।जिसको संज्ञान में लेते हुए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनसार थाना में एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच टीम ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक नीली और सफेद शर्ट पहने हुए एक लड़का बाइक चुराते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और आसपास के थानों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाला शख्स झरिया के भगतडीह निवासी राजा उर्फ राजकुमार रावत हैं।जो एक अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है और जिसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में चोरी के सात मामले दर्ज हैं। वह 27 जून को ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस की टीम राजा के घर पर लगातार निगरानी रख रही थी। 22 अगस्त की रात को जैसे ही वह घर पहुंचा, झरिया पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में राजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने सहयोगियों के नाम भी बताए।
राजा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी मोहम्मद असलम को चंद्रपुरा, बोकारो से गिरफ्तार किया। उसके पास से सुरेश सिंह की चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एक अन्य सहयोगी मोहम्मद इरफान को बोकारो के नवाडीह थाना क्षेत्र के मांगों से गिरफ्तार किया गया। उसके गैराज से कतरास से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए, जिसे वह बेचने के लिए अलग-अलग टुकड़ों में काट रहा था। इसके अलावा, एक और चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसे मॉडिफाई कर दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने धनसार थाना क्षेत्र में 3, बैंक मोड़ थाने में 3, झरिया थाने में 3 और कतरास थाने में 1 चोरी सहित कुल 10 बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में राजा कुमार, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इरफान शामिल हैं। इस पूरे अभियान में कुल चार मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...