Home मनोरंजन फिल्म “जगतगुरू श्री रामकृष्ण” 1 सितंबर को वेव्स ओटीटी पर होगी रिलीज।
मनोरंजन

फिल्म “जगतगुरू श्री रामकृष्ण” 1 सितंबर को वेव्स ओटीटी पर होगी रिलीज।

Share
Share

मुंबई । प्रसार भारती के आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर 1 सितंबर, 2025 को एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म विशेष रूप से इसलिए भी उल्लेखनीय है, क्योंकि इसका निर्माण झारखंड के हजारीबाग में हुआ है और इसमें अभिनय करने वाले सभी कलाकार इसी क्षेत्र से हैं।
‘विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक और निर्माता गजानंद पाठक हैं, जिन्होंने फिल्म में जगतगुरू श्री रामकृष्ण परमहंस की मुख्य भूमिका भी निभाई है। फिल्म का निर्देशन डॉ. बिमल कुमार मिश्रा ने किया है, जिन्होंने इसे एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक अनुभव बनाने का प्रयास किया है।
यह फिल्म महान संत और विचारक श्री रामकृष्ण परमहंस देव के जीवन और उनके सार्वभौमिक संदेशों पर आधारित है। फिल्म में उनके शिष्य नरेंद्र की यात्रा को भी दर्शाया गया है, जो आगे चलकर स्वामी विवेकानंद के रूप में पूरे विश्व में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति का संदेश फैलाते हैं। फिल्म यह बताती है कि कैसे श्री रामकृष्ण ने सभी धर्मों और पंथों की साधना करके यह स्थापित किया कि ‘जितने मत, उतने पथ’—अर्थात सभी रास्ते एक ही ईश्वर तक ले जाते हैं। फिल्म का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को यह समझाना है कि मानव जीवन का सच्चा लक्ष्य ईश्वर का साक्षात्कार करना है।
फिल्म में कलाकारों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अमरकांत राय ने साधक श्री रामकृष्ण, मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद और श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा की भूमिका निभाई है। इनके अलावा, दीपक घोष, सीमा घोष,प्रशांत कुमार पाण्डेय, चांदनी झा, त्रिदेव, चंचला रॉय और मनोज कुमार पाण्डेय, संजय तिवारी, इंद्रलाल सोनी, अजीत अरोरा ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। नृत्य निर्देशन किया है सुनील कुमार सोनी ने। छायांकन राहुल पाठक का है और संगीत अजय कुमार मिश्र ने दिया हैं। इस फिल्म का संगीत पक्ष भी काफी मजबूत है। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर, और महालक्ष्मी अय्यर जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी मधुर आवाज दी है। विपिन ने बहुत सुंदर वीएफएक्स तैयार किया है। जो फिल्म में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल का सुंदर और भावपूर्ण प्रयोग है ।
यह फिल्म न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हजारीबाग के स्थानीय प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’ 1 सितंबर से वेव्स ओटीटी चैनल पर उपलब्ध होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...