Home क्राईम गिरिडीह पुलिस ने छापामारी कर तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

गिरिडीह पुलिस ने छापामारी कर तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार।

Share
Share

गिरिडीह : 16 फरवरी 2026 को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटॉड थाना अन्तर्गत बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे काजु बगान में बैठ कर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना आबिद खॉ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल पर छापामारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर साईबर थाना कांड संख्या दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि ये कई बैंकों का फर्जी APK FILE भेज कर एवं बैंक अधिकारी बन कर आम जनता को झांसे में लेकर उनके साथ साइबर ठगी किया करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता :-

  1. आशीष मंडल उम्र करीब 27 वर्ष पिता-भेखलाल मंडल ग्राम-नगर केश्वारी थाना-सरिया जिला-गिरिडीह
  2. रंजीत कुमार मंडल उम्र करीब 26वर्ष पिता-बालकिशुन मंडल ग्राम-नगर केश्वारी थाना-सरिया जिला-गिरिडीह
  3. रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता कैलाश मंडल ग्रांम पंचनटाड़ थाना-अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह बरामद सामानो का विवरण :-
  4. मोबाइल – 04
  5. सिम 05

अपराधिक इतिहास :-

रंजीत कुमार मंडल के पास प्राप्त मोबाइल नम्बर पर तीन ऑनलाइन शिकायत सं. -22710230035128, 23101220002128 एवं 32710230046848 दर्ज है।

रमेश मंडल साइबर ठगी के मामलों में पूर्व में जामताड़ा साइबर थाना कांड सं0-15/2023 में जेल जा चूके है एवं इनके मोबाइल फोन में प्राप्त मोबाइल नम्बरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 कम्पलेन दर्ज पाया गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

  1. आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, गिरिडीह।
  2. पु.नि. रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी, साइबर थाना, गिरिडीह।
  3. पु.नि. दिनेश कुमार, साइबर थाना, गिरिडीह।
  4. पु.नि. चन्द्रनाथ उरॉव, साइबर थाना, गिरिडीह।
  5. स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार, साइबर थाना, गिरिडीह।
  6. आ. 63 कुँवर प्रताप सिंह, गिरिडीह।
  7. आ. 26 राहुल कुमार, गिरिडीह।
  8. पुलिस केन्द्र, गिरिडीह से प्राप्त अन्य सशस्त्र बल।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...